पश्चिम बंगाल की जीत में योगी की रही अहम भूमिका
गाजियाबाद (युग करवट)। पश्चिम बंगाल की जीत को लेकर भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेता बंगाल चुनाव में मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में जबरदस्त चुनाव प्रचार किया और उनका रोड शो भी हुआ। पश्चिम बंगाल में योगी आदित्यनाथ की भूमिका अहम रही। भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पार्षद शीतल चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में जीत महिलाओं की आजादी की जीत है। उनका कहना है कि वहां पर भाजपा के हर कार्यकर्ता की जीत हुई है। उन्होंने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 41 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था, जनसभाएं की थी और योगी जी की मेहनत सफल रही। 41 में से 39 सीटें जीती गई जो अपने आप में रिकॉर्ड है और योगी जी का जादू यूपी में ही नहीं जिस राज्य में वो जाते हैं खूब चलता है। ये देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ही भरोसा करता है।