गाजियाबाद (युग करवट)। मधुबन बापूधाम के पॉकेट ए में 70 करोड़ रुपए पॉकेट ए में सडक़, नालियों व सीवरेज सिस्टम के लिए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 26 करोड़ रुपए की लागत से पॉकेट ए में ही विद्युतीकरण का काम भी कराया जाएगा। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक पॉकेट एक में अगले तीन से चार महीने में यह काम पूरा किया जाएगा। वहीं पॉकेट ए में ही 26 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। अभी तक योजना में वैकल्पिक संसाधनों के आधार पर ही काम चलाया जा रहा था, लेकिन वहां बिजली के खंभे आदि व्यवस्थित तरीके से लगेंगे जिससे आने वाले समय में यहां रहने वाले लोगों को बिजली को लेकर कोई दिक्कत न हो। वहीं मधुबन बापूधा योजना में गोलचक्कर से लेकर योजना के लास्ट रोड तक स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी शुरू किया गया है। अभी तक वैकल्पिक रूप से पोल खड़े किए गए थे लेकिन अब योजना के अनुसार पोल लगाने के बाद लाइनों को डाला जाएगा जिससे आने वाले कुछ महीनों में यह रोड रोशनी से पूरी तरह से जगमगा उठेगी।
इसके अलावा यह भी विकास कार्य हैं प्रस्तावित
मधुबन बापूधाम के पॉकेट-ई के नौ पार्को का निर्माण 112.29 लाख रुपए की लागत से होगा।
पॉकेट बी के दो पार्को का उच्चीकरण 80.85 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा।
1504 भवनों का अनुरक्षण कार्य 143.60 लाख से,
5025 ईडब्ल्यूएस भवनों का अनुरक्षण कार्य 364.83 लाख रुपए से होगा।
मधुबन बापूधाम योजना के औद्योगिक पॉकेट में स्थित शहीद स्मारक पार्क में ओपन एयर थियेटर का 109.88 लाख रुपए से निर्माण कराया जाएगा।

मधुबन बापूधाम योजना में हापुड रोड से पहुंच मार्ग (एनडीआरएफ रोड )का समग्र विकास 919.44 लाख रूपए से, योजना के निकट गोविंदपुरम एसटीपी से बुनकर मार्ट तक 30 मीटर चौड़ी सडक़ के सौंदर्यीकरण का काम 1202.02 लाख रुपए से,
मधुबन बापूधाम योजना के पॉकेट एक का विकास कार्य 5951.52 लाख रुपए से,
पॉकेट ई व एफ में पूर्व निर्मित दुर्बल आय वर्ग के लिए 5023 भवनों का अनुरक्षण कार्य 364.83 लाख रुपए से किया जाएगा।