गाजियाबाद (युग करवट)। चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर रालोद के जिला कार्यालय में हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके जीवन, कार्यों और राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की। महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने कहा कि उन्होंने किसानों और ग्रामीण समाज के हितों के लिए सदैव संघर्ष किया। चौधरी तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, अमरीश त्यागी, अजय प्रमुख, इंदरजीत सिंह टीटू, कुंवर अय्यूब अली एडवोकेट, अजयवीर सिंह एडवोकेट, योगेंद्र पतला, डॉ. पूनम गर्ग, ओ.डी. त्यागी, विनोद गौतम, अंकुर त्यागी, नरेन्द्र जाटव ने अजीत सिंह से जुड़े संस्मरण साझा किए। डॉ. किशनलाल, प्रदीप त्यागी, दीपमाला चौधरी, इंद्राणी त्यागी, तुषार कौशिक, लोकेश कटारिया, विवेक शर्मा, शाकिर अली, संजय बैंसला, अरुण शर्मा, सतपाल, पप्पू चौधरी, नीरज सहरावत, सुरेन्द्र, मुन्ना खां मौजूद रहे। अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि चौधरी अजीत सिंह की जन्मस्थली गांव भदोला, तहसील मोदीनगर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए।