गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति सभापति अशेाक कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में विकास भवन सभागार पहुंची। समिति ने बैठक के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की। समिति सदस्य अरुण पाठक, ऋषि पाल सिंह और श्रीचंद शर्मा शामिल रहे। समिति ने इस दौरान नगर निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग,नगर पालिका परिषद, ग्राम्य विकास, जिला पंचायत राज विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की। समिति ने निर्माण कार्यो की स्थिति, उनकी गुणवत्ता, उनके पूरे होने का समय आदि के बारे में विस्तार से अधिकारियों से जाना। बैठक से पूर्व समिति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तो वहीं डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, सीडीओ कुमार सौरभ ने पौधा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर समिति का स्वागत किया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, निजी सचिव सर्वेश चन्द्र गुप्ता, समिति अधिकारी रमेश भाई पटेल, प्रतिवदेक बृजेश कुमार यादव,समीक्षा अधिकाीर सौरभ सिंह, एडीएम एलए अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।