नोएडा (युग करवट)। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार बुधवार को दोपहर को बाइक पर सवार होकर कस्बा जेवर से जा रहा था। इसी बीच एक पांच वर्षीय बच्ची फातिमा सडक़ पार कर रही थी। वह बाइक की चपेट में आ गई। इस घटना में बाइक सवार को भी चोट आई है। उन्होंने बताया कि बच्ची और बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।