गाजियाबाद (युग करवट)। शहर विधायक संजीव शर्मा और पूर्व मेयर आशु वर्मा ने सांसद अतुल गर्ग को लकी मैन बताया। उन्होंने बताया कि सांसद भाजपा के लिए लकी मैन है। जहां भी वह चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां भाजपा भारी मतों से चुनाव जीतती है। दिल्ली के चुनाव में भी सांसद अतुल गर्ग ने प्रचार किया था, दिल्ली में भी भाजपा की एकतरफा जीत हुई। वहीं बंगाल चुनाव में भी सांसद ने वहां रहकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया और उसका नतीजा भी सबके सामने हैं। ऐसे में वह एक लकी मैन हैं, जहां-जहां जाते हैं, वहां जीत का परचम लहरता है।