गाजियाबाद (युग करवट)। बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दुकान पर झालमुड़ी खाई थी, यह घटना काफी टे्रंड में रही थी। अब अब बंगाल में भाजपा की भारी मतों से जीत के बाद सांसद अतुल गर्ग ने अपने आवास पर चुनावी नतीजों के दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई। खुशी के मौके पर मिठाई खिलाने का रिवाज है, लेकिन सांसद ने अपने कुक से झालमुड़ी बनवाई और कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत पर झालमूरी खिलाकर जश्न मनाया।