गाजियाबाद (युग करवट)। निगम की बोर्ड बैठक में 110 में से कुल 60 पार्षद ही उपस्थित हुए थे। इसको लेकर महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सभी निगम पार्षदों को बोर्ड बैठक में बुलाया गया था। महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी, लेकिन केवल 60 पार्षद ही बैठक में पहुंचे तो वहीं महिला पार्षदों की संख्या भी कम रहीं। ऐसे में सभी गैरहाजिर पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। आज प्रदेश के सभी निगमों में निंदा प्रस्ताव को लेकर बैठक की गई थी।