गाजियाबाद (युग करवट)। बैठक के अंत में जब नामित पार्षदों का परिचय होने लगा तो नामित पार्षद सुनील यादव ने कहा कि कुछ लोग सदन की गरिमा का ध्यान रखें, इस पर राजीव शर्मा फिर भडक़ उठे। राजीव शर्मा ने कहा कि जो लोग कांगे्रस से टूट कर आए हैं वह सदन की गरिमा की बात न करें, इस पर सुनील यादव ने भी राजीव शर्मा पर तंज कसा कि उनकी पत्नी सपा से आई थी, वह खुद कांग्रेस में थे, और सदन में इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। हालांकि मेयर और अन्य पार्षदों के हस्तक्षेप के बाद यह विवाद शांत हो सका।