गाजियाबाद (युग करवट)। मिशन शक्ति ५ के द्वितीय चरण को सफल बनाने के लिये कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिये जहां कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान युद्घ स्तर पर चलाये जा रहे हैं वहीं कई तरह की हाईटैक तकनीकि भी अपनाई जा रही है।
इतना ही नहीं प्रचार प्रसार के लिये गोष्ठियां भी की जा रही हैं। ये उदïगार एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी ने आईटीएस कॉलेज में हुए मैनेजमेंट डवलपमेंट प्रोग्राम के समापन के समय व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस व पब्लिक के लिये अति उपयोगी हैं। इतना ही ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से मिशन शक्ति ५ जैसी मुहिम की सफलता को बल मिलेगा। इस कार्यक्रम के समापन के दौरान एडीसीपी महिला अपराध सलोनी अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी, आईटीएस कॉलेज के प्रबंधक, शिक्षकगण और छात्रों ने प्रतिभाग किया।