गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम मुख्यालय में टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पुराने संदर्भों को सुलझाने के लिए विशेष रूप से चर्चा हुई। वसुंधरा जोन तथा सिटी जोन के वेंडिंग जोन के पेंडिंग मामलों को प्रस्ताव कमेटी के सदस्यों द्वारा रखा गया। जाम की समस्या से निजात दिलाने के में टाउन वेंडिंग कमेटी के द्वारा वेंडिंग जोन साप्ताहिक बाजार, दैनिक बाजार हेतु स्थान का चयन किया जा रहा है। जिसमें विजयनगर तथा सिटी जोन के लिए बैठक में चर्चा हुई स्थान की सूची को यातायात पुलिस विभाग द्वारा भी संस्तुति प्रदान की। नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए टाउन वेंडिंग कमेटी, जोनल प्रभारी तथा यातायात पुलिस संयुक्त रूप से स्थान का स्थलीय निरीक्षण करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए साप्ताहिक बाजारों और दैनिक बाजारों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें, निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर हित में लगातार जोनल प्रभारी की देख रेख में वेंडिंग जोन के लिए स्थान को चयन करने का कार्य चल रहा है सभी जोन अंतर्गत साप्ताहिक बाजार और दैनिक बाजरो के लिए स्थान चयन किया जा चुके हैं । बैठक में विजयनगर तथा सिटी जोन के लिए चर्चा हुई जिसमें यातायात पुलिस विभाग की संस्तुति शेष है इसके उपरांत अंतिम निर्णय लेते हुए साप्ताहिक बाजारों को स्थापित किया जाएगा जिसमें शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। शहर हित में तथा रिहेड़ी पटरी व्यापारियों के हित में निर्णय लिया जाएगा। टाउन वेंडिंग कमेटी के द्वारा वसुंधरा जोन में पूर्व में लगे कियोस्क को लेकर भी चर्चा की गई तथा समाधान के लिए योजना बनाई गई, प्रस्ताव पर सदन द्वारा भी चर्चा करते हुए निर्णय लिया जाएगा, मंथन हुआ। टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अपना-अपना विषय रखा गया जिसमें बाजार के अंदर अनावश्यक रूप से जाम लगने वाले और बाजार की व्यवस्था बिगाडऩे वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए भी चर्चा हुई, पुलिस विभाग तथा यातायात विभाग द्वारा जोनल प्रभारी टीम के साथ चयनित किए हुए स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा इसके उपरांत आगामी बैठक में शहर के सभी जोन में साप्ताहिक बाजार और पेट बाजरो को स्थापित करने के लिए निर्णय लिया जाएगा
बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके राय, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, समस्त जोन के प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस विभाग कीटीम, डूडा विभाग की टीम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, श्रम विभाग अग्निशमन विभाग की टीम भी उपस्थित रही ।