सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट जारी
गाजियाबाद (युग करवट) बुधवार देर शाम सीबीएसई ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया। हालांकि देर से रिजल्ट जारी करने के चलते अधिकतर स्कूल व्यक्तिगत रूप से छात्रों का रिजल्ट चेक करते रहे। इसकी वजह से वेबसाइट भी काफी स्लो हो गई। जिले में इस बार दसवीं की परीक्षा में 28 हजार 574 छात्र बैठे थे।
छात्रों के प्रदर्शन से अभिभूत हॅू: रत्नना त्यागी
गाजियाबाद (युग करवट)सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल की प्रधानाचार्या रत्ना त्यागी ने दसवीं के जारी हुए परिणामों में स्कूल के छात्रों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कि चमकते हुए सितारों का प्रदर्शन देखकर अभिभूत हॅू।