गाजियाबाद (युग करवट)। बजरिया स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में बैसाखी का पर्व मनाया गया। बारह अप्रैल को आरंभ हुए अखंड पाठ की सुबह समाप्ति हुई उसके बाद गुरु जस गायन किया गया। दिल्ली से आए कोमल सिंह ने अपने साथियों के साथ गुरु जस गायन किया। आई हुई संगत को गुरु गोबिंद सिंह के बारे में और बैसाखी से संबंधित सारी बातें संगत को गुरबानी के द्वारा बताया। कीर्तन की समाप्ति के बाद अरदास हुई। समाप्ति के बाद कड़ा प्रसाद वितरित किया गया। गुरुघर माथा टेकने वाले लोगों में शहर विधायक संजीव शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, प्रदेश सचिव ओडी त्यागी को सम्मानित किया कार्यक्रम की सभी व्यवस्था प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू ने देखी। कार्यक्रम का संचालन सचिव कुलविन्दर सिंह ओबेराय ने किया। मेहमानों का स्वागत चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह ने किय। कार्यक्रम में हरजिंदर सिंह, काकु वीर, जसमीत सिंह, अमन, जगमोहन कपूर, हरपाल सिंह, परमजीत सिंह मारवा और जसवीर सिंह मुंगे वीर मौजूद रहे।