गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस कमिश्नरेट की फायर ब्रिगेड विंग ने अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर एडिशनल सीपी सीपी मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी ने सीएफओ राहुल पाल आदि अधिकारियों के साथ १४ अप्रैल १९४४ को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड के दौरान अपने प्राणों की आहति देकर शहीद होने वाले ६६ अग्निशमन कर्मियों को श्रद्घांजलि दी। एडिशनल सीपी केशव चौधरी ने आग से कैसे बचाव किया जाये, ऐसे बिन्दूओं के प्रति जागरूक करने के लिये निकली वाहन रैली को हरी झण्डी भी दिखाई। इस अवसर पर सीएफओ राहुल पाल की अगुवाई में वैशाली फायर स्टेशन पर अग्निशमन के अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई। इस संदर्भ में एडिशनल सीपी केशव चौधरी ने बताया कि यह रैली पूरे जनपद में लोगों को आग के प्रति जागरूक करेगी। इस अवसर पर फायर ब्रिगेड व पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विभिन्न स्कूल के छात्र एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस आयोजन के दौरान सीएफओ राहुल पाल, एफएसओ कोतवाली नगर शेषनाथ यादव, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली मूलचंद सिंह, प्रभारी अधिकारी साहिबाबाद गगन कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।