नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। मुजफ्फरनगर में हुई हिन्दू बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना से नाराज युवा बजरंग वाहिनी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राज चौधरी ने बताया कि हिन्दू बालिका के साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किए जाने की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में सभी आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। सबंधित अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर उस पर बुलडोजर चलाया जाए, आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाए व मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। पीडि़ता व उसके परिजनों को मुआवजा दिलवाए जाए।