गाजियाबाद (युग करवट)। शासन के आदेश के बाद पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात जहां ४३ निरीक्षकों का स्थाांतरण गैर जोन के लिये हुआ है वहीं आधा दर्जन से अधिक एसएचओ भी इस तबादला एक्सप्रैस में सवार हुए हैं। इस क्रम में एसएचओ अंकुर विहर योगेंद्र पंवार, एसएचओ लोनी योगेंद ्रसिंह, एसएचओ साहिबाबाद रवेंद्र गौतम, एसएचओ टीला मोड़ प्रभू दयाल एसएचओ शालीमार गार्डन अवधेश कुमार, एसएचओ खोड़ा नरेश शर्मा और एसएचओ मसूरी भुवनेश कुमार आदि जहां तबादला एक्सप्रैस में बैठ चुके हैं वहीं इतने ही और एसएचओ, एसओ की सीट भी रिजर्व हो चुकी है।