गाजियाबाद (युग करवट)। गाजियाबाद दौरे पर आए मेरठ मंडल आयुक्त भानुचंद्र गोस्वामी ने कहा कि जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। हमारा प्रयास है कि कम से कम पांच लाख मतदाताओं के नाम इसमें जोड़े जाएं। हालांकि अभी तक 80 हजार पात्र नागरिकों ने वोटर बनने के लिए फार्म भरे हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अपेक्षित रूप से अभियान नहीं चल रहा है, आज वहां इसकी समीक्षा की जाएगी। वह खुद अभियान की समीक्षा कर परखेंगे, अगर कहीं कार्य की गति धीमी पाई है या बीएलओ को कोई दिक्कत आ रही है, उसकी समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ और चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही न बरती जाएं। हमारा प्रयास अधिक से अधिक पात्रों के फार्म भरवाने हैं।
वह अभियान के रोल आब्जर्वर भी हैं, ऐसे में गहनता से अभियान की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी आमजन से अपील की है कि अगर कोई पात्र है तो वह अपना फार्म जमा करें, अगर उनके क्षेत्र में कोई बीएलओ नहीं पहुंच रहा है, तो इसकी जानकारी भी चुनाव कार्यालय को दें। यह सभी की जिम्मेदारी है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।