गाजियाबाद (युग करवट)। समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को जनमदिन की शुभकामनाएं दीं। संजीव गुप्ता ने कहा कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत, हमारे परिवार के मार्गदर्शक, मधुर वाणी और उच्चतम संस्कारों से परिपूर्ण, देश की राजनीति के युवा सितारे, नीरज सिंह को, हमारे समस्त परिवार की ओर से, जन्मदिन की अनंत कोटि शुभकामनाएं। संजीव गुप्ता ने नीरज सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की।