गाजियाबाद (युग करवट)। सरकारी दफïतरों में ठेके पर लगकर सेवा देने वाले कर्मचारियों को हटाकर उन्हे आउटसोर्सिंग आयोग से जोड़ा गया है। सभी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के साथ २० लाख से लेकर ५० लाख का बीमा किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आउटसोर्स वेबसाइट व पोर्टल को लांच किया गया। महापौर और नगर आयुक्त द्वारा हिन्दी भवन में २० आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल, लोनी विधायक नंन्द किशोर गुर्जर, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अपर नगर आयुक्त डाक्टर अनुज, अवीनंद्र कुमार सहित जिला प्रशासन के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।