गाजियाबाद (युग करवट)। मसूरी थाने के एसएचओ हरेंद्रसिंह मलिक की टीम ने दिल्ली एनसीआर में लूट, स्नेचिंग व चोरी जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लुटेरों के पास से लूट का माल, दो तमंचे व अन्य सामा बरामद हुआ। यह जानकारी देते हुए एसीपी मसूरी सुनिल भारद्वाज ने बताया कि एसएचओ हरेंद्र सिंह मलिक की टीम ने जिन बदमाशों को पकड़ा है उनके नाम सूबे निवासी आरिफपुर मसूरी, विशाल निवासी जलालपुर रोड गली नंबर ११ मुरादनगर व आकाश निवासी कुम्हारों वाली गली मेन बाजार चामुंड़ा मुरादनगर हैं।