बुलंदशहर (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी के शिकारपुर विधानसभा से विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया। वो कैंसर से पीडि़त थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। अनिल शर्मा बहुत ही व्यवहारिक राजनेता थे और क्षेत्र में उनका सभी से अच्छा सम्पर्क था। उनके निधन की खबर पाकर शोक की लहर दौड़ गई है।