गाजियाबाद (युग करवट)। शहर विधायक संजीव शर्मा ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर हुए कई कार्यक्रमों में भाग लिया। गौर सिद्धार्थम के सेंट्रल पार्क एवं जय भीम पार्क, कृष्णा नगर बागू में शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। नासिरपुर गांव में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ केक काटा। सर्वोदय नगर, विजय नगर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंबेडकर पार्क, एल-ब्लॉक सेक्टर 12, प्रताप विहार में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पप्पू पहलवान, धर्मेंद्र चौधरी, महीम गुप्ता, वरुण नागर, हेमराज माहौर, पवन शर्मा, अंकित गुप्ता, अनु चौधरी, संजय, अमन, आशुतोष, अक्षय, कुणाल उपस्थित रहे।