नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। संजना आर्य ने मंगलवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। आईएफएस अधिकारी अनुज स्वरूप का तबादला अन्य स्थान पर होने के कारण उनके स्थान पर संजना आर्य को तैनात किया गया था, जिन्हें कार्यभार संभाला। 2018 बैच की आईएफएस अधिकारी संजना आर्य इससे पूर्व विदेश मंत्रालय नई दिल्ली, भारतीय दूतावास सियोल, भारतीय उच्चायोग कोलंबों में तैनात रह चुकी हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने कहा कि पासपोर्ट सेवा प्रणाली को और अधिक नागरिक केंद्रित बनाने और आवेदकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाओं को सरल व पारदर्शी बनाने और समयबद्घ तरीके से उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता पर रहेगा।