ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने एफएलसी के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट समेत अन्य निर्वाचन सामग्री के रख-रखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी परखा। उन्होंने कहा कि फस्र्ट लेवल चेकिंग निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए इससे जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-आ/अर्जन अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार, डिप्टी कलेक्टर पूर्वा शर्मा समेत संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।