प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। वेव सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शिक्षण संस्थान के पास खड़ी युवती पर बाइक सवार युवक ने जब फब्ती कसी तो उसने मनचले की जमकर क्लॉस ले डाली। इतना ही नहीं युवती ने आरोपित पर चप्पलों की भी बरसात की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब युवती मनचले की पिटाई कर रही थी तो उसी समय राहगिरों ने भी उस पर हाथ सेकने में देरी नहीं लगाई।
युवती उसी समय शांत हुई कि जब युवक ने उसे बहन बोलकर मॉफी मांगी। उसके बाद युवती ने युवक को नसिहत देकर माफ कर दिया।