नोएडा (युग करवट)। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता की मौजूदगी में संगठनात्मक जिला बैठक, मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी प्रवास योजना को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से लागू करने पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और इसकी वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं में है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि आगामी प्रवास कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क, संवाद और समन्वय के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। बैठक में विजय भाटी, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, धर्मेंद्र भाटी, सत्येंद्र नागर, पवन बंसल, सरदीप नागर, विकास चौधरी, पवन रावल, पवन नागर, कर्मवीर आर्य, बलराज भाटी, सेवानंद शर्मा, चंद्रमणि भारद्वाज, योगेश चौहान, रजनी तोमर, मुकेश भाटी, वंदना वानखेड़े, गायत्री तिवारी, राज नागर, विजय गौतम, मनोज गर्ग, मुकेश चौहान, जितेंद्र भाटी, सुनील भाटी, गजेंद्र वाल्मीकि, मनोज प्रधान, लोकेश त्यागी, अर्पित तिवारी, दिनेश भाटी, महेंद्र नागर, संजीव शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।