नोएडा (युग करवट)। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा से भेंट कर उन्हें 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं गुर्जर समाज के अधिवेशन की तैयारी की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गुर्जर समाज सदैव देश और धर्म की रक्षा में अग्रणी रहा है। देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में गुर्जर समाज के वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का यह अधिवेशन समाज में व्याप्त विषमताओं और भेदभाव को दूर करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, केपी सिंह कसाना, जगबीर दौला, रामकेश चपराना, ब्रजवीर प्रमुख, वीरेंद्र विधूड़ी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, अरुण भाटी, जितेंद्र विकल, सुनील भाटी, राजकुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।