नोएडा (युगकरवट)। थाना बिसरख में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई टैक्सी चलाता है। पीडि़त के अनुसार एक अज्ञात वाहन चालक में उसके भाई की टैक्सी में टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई, तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि राहुल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका भाई ललित उम्र 24 वर्ष टैक्सी चलाता है। वह सवारी छोडऩे के लिए गया था, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास खड़ी उसकी कार में टक्कर मार दी। इस घटना में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।