युग करवट संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। जंतर-मंतर पर पेपर लीक, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर पुलिस बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भिजवाना था लेकिन पुलिस के द्वारा सुबह ही संगठन के संस्थापक चौधरी भारतीय एवं जिलअध्यक्ष प्रेम प्रधान को हाउस अरेस्ट कर लिया। ज्ञापन चौधरी प्रवीण भारतीय के आवास पर पहुंच कर नॉलेज पार्क कोतवाल विनोद कुमार द्वार लिया गया । संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि लाठी चार्ज प्रकरण में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान बलराज हूंण, दिनेश नागर, दुलीचंद नागर, सुभाष, रिंकू बैंसला, आकाश नागर वरूण, प्रमोद भाटी, संतोष नागर, ओंकार प्रधान, तेजवीर चौहान, प्रतिपाल राठी,धर्मेंद्र भाटी, कृष्ण नागर हिमांशु भाटी, ब्रह्म प्रधान, लखमीचंद, जग्गू प्रमुख, बलराज नागर, कमल सिंह, नबाब मौजूद रहे।