ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों की समस्या हल करने के लिए प्राधिकरण की टीम सेक्टरों में जाएगी और निवासियों से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता पर हल कराएगी। पहले दिन प्राधिकरण की टीम सेक्टर अल्फा वन में पहुंची। निवासियों से प्राप्त समस्याओं को शीघ्र हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। निवासियों ने भी इस पहल के लिए प्राधिकरण का आभार जताया है। ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों की समस्याओं को हल करने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार ने निर्देश दिया है कि प्राधिकरण की टीम हर सेक्टर का विजिट करेगी और निवासियों से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता पर निस्तारित करेगी। सीईओ के निर्देश पर एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा ईस्ट व वेस्ट के लिए प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य, उद्यान, विद्युत अभियांत्रिकी और जल-सीवर विभाग की टीम बना दिया है। इन टीमों ने विजिट शुरू भी कर दी है। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के डीजीएम विजय कुमार रावल की अगुवाई में टीम ने सेक्टर अल्फा वन का निरीक्षण किया। विजिट में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, सहायक निदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव, प्रबंधक संध्या सिंह, प्रबंधक विवेक किशोर, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, प्रबंधक विपिन बिहारी राय, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा, सहायक प्रबंधक अर्जुन कुमार आदि शामिल रहे। सेक्टर अल्फा वन आरडब्ल्यूए की तरफ से अध्यक्ष शेर सिंह भाटी व उनकी टीम मौजूद रहे।