गाजियाबाद (युग करवट)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश साधना के आवास पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सहकारी क्रय-विक्रय समिति वीरेंद्र सारस्वत ने शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण किसानों के हितों तथा सहकारिता क्षेत्र के विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। वीरेंद्र सारस्वत ने सहकारी समितियों को अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने से जुड़े सुझाव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे, जिस पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। वीरेंद्र सारस्वत ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा सहकारिता क्षेत्र को भी नई दिशा और मजबूती मिलेगी।