नोएडा (युग करवट) उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व लोकसभा सांसद और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति डीपी यादव के जन्मदिन मनाने को लेकर 25 जुलाई शनिवार को दिल्ली, गौतमबुद्धनगर बंदायू और गाजियाबाद के विभिन्न जगहों पर उनके समर्थकों ने कई आयोजन किये है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सतपाल यादव ने बताया कि कल सुबह 8:30 बजे सर्फाबाद गांव स्थित यदु पब्लिक स्कूल में हवन और यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें पूर्व मंत्री डीपी यादव उपस्थित होंगे। उसके बाद गढी- चौखंडी गांव स्थित श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में हवन पूजन आशिर्वचन का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली के वि_ल भाई स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में भी उनके जन्मदिन को लेकर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें देश की कई महान हस्तियां उपस्थित होगी। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के विभिन्न जगहों पर लोगों ने उनके जन्मदिन को लेकर आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ओमनिया बाई टिवोली फार्म हाउस में कार्यकर्ता उनके जन्मदिन मनाने के लिए जुटेंगे।