कासगंज (युग करवट)। शारदा जौहरी नगरपालिका कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान एनडीआरफ के जवानों ने महाविद्यालय की छात्राओं को बाढ़, भूकंप, आगजनी और अन्य प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं के समय बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। टीम ने आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर देने के तरीके और घरेलू संसाधनों का उपयोग करके बचाव उपकरण बनाने की तकनीकों का व्यावहारिक भी किया। छात्राओं को आपदाओं के प्रति सतर्क रहने, घबराने के बजाय सूझ-बूझ से काम लेने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। इस सत्र से छात्राओं को आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई, जो भविष्य में उनके अत्यधिक काम आएगी। इस अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर रानू शर्मा ने आजोजकों की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और नेक काम के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम संयोजक एनसीसी प्रभारी कैप्टन प्रो भावना टिमल, एनएसएस प्रभारी डॉ. दीपा यादव, डॉ. सपना, डॉ. रेखा रानी, अनुपमा तिवारी, डॉ. ललिता देवी, अचला वर्मा, डॉ सविता, डॉ. पूजा शुक्ला, रीनू, ज्योति जायसवाल उपस्थित रहीं।