गाजियाबाद (युग करवट)। एचआरआईटी यूनिवर्सिटी में नेक्टर वार्षिक महोत्सव 2026 का शुभारंभ साथ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. शर्मा जी, उप कुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल जी, कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल जी, प्रबंध निदेशक डॉ. वैशाली अग्रवाल जी, डीन एकेडेमिक्स डॉ. अनुभव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एम. के. जैन एवम रजिस्ट्रार विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन किया गया। माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) डी.के. शर्मा जी ने उद्घाटन संबोधन दिया और छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में आगे भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उप कुलाधिपति डॉ. अंजुल अग्रवाल जी एवं कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को सफलता की ओर अग्रसर होने का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण स्पोर्ट्स फ्लेम का प्रज्वलन एवं एयर बलून का विमोचन रहा, जिसे माननीय कुलाधिपति एवं अन्य विशिष्टजनों ने संयुक्त रूप से किया। अंत में वोट ऑफ थैंक्स श्रीमती सारिका भाटी द्वारा प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम को आगे छात्रों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद छात्रों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, गायन, रैम्प वॉक आदि प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एकता, उत्साह और प्रतिभा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। हमें विश्वास है कि छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।