गाजियाबाद (युग करवट)। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने जिले के चिन्हित कुपोषित बच्चे, उनके पोषण की योजना, पोषण पुनर्वास केन्द्रों की स्थिति की प्रगति जानी।
डीएम ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ पुनर्वास केन्द्र तक ही बच्चों या गर्भवती महिलाओं की जिम्मेदारी समिति न करें बल्कि नियमित ट्रीटमेंट के साथ ही उसके पोषण की निगरानी करें ताकि बच्चे कुपोषित से पोषित श्रेणी में पहुंच सके।
डीएम ने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली पोषण सामग्री की पूरी जानकारी ली और कहा कि पोषण वितरण में अधिकारी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सैम बच्चों का नियमित चेकअप, दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश डीएम ने दिए हैं। हर बच्चे के उत्तम स्वास्थ्य अनिवार्य हो। बैठक में सीडीओ कुमार सौरभ भी मौजूद रहे।