गाजियाबाद (युग करवट)। जंतर-मंतर पर हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्टï्रपति के नाम ज्ञापन दिया। यूनियन के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र नीट परीक्षा में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, उन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जो पूरी तरह से अमानवीय है। संगठन ने अपने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि छात्रों की मांग के अनुसार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए, लाठीचार्ज प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की, छात्रों की मांगों का निस्तारण फिर से किया जाए।