गाजियाबाद (युग करवट)। रिलायंस के किसानों का मुद्दा बहुत ही गंभीर था और कई साल से साल ये अटका हुआ था। दो दिन पहले पूर्व सांसद डॉ. रमेशचंद तोमर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और किसानों की गंभीर समस्या से अवगत कराया। हालांकि इससे पहले भी उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से बात की थी। मुख्यमंत्री ने पूरी बात को गंभीरता से सुना और ऊर्जा मंत्रालय को तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दिये जाने का आदेश दिया। किसानों की समस्या हल कराने को लेकर धौलाना क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। आज सुबह बड़ी संख्या में कई गांवों के किसान पूर्व सांसद के कविनगर स्थित निवास पर पहुंचे और उनका आभार ही व्यक्त नहीं किया बल्कि फूल माला पहना कर उनका अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर धौलाना से सुभाष लम्बरदार, पप्पू, कुलदीप राणा, राजेंद्र, राजीव, बबलू और ककराना से चरण सिंह उर्फ मूलचंद, प्रदीप कुमार सुरेश कुमार, गोविंद, रिकुल, प्रयांशु, विक्रम, हिमांशु, कंदोला से संजय, शीशपाल, देहरा से दिलशाद ठेकेदार, सद्दाम, शाहनवाज प्रधान, बझेैड़ा से रामेंद्र, संजय, जय प्रकाश, सुरेंद्र पहलवान, डॉ. प्रदीप, प्रशांत, मनीष, शिवम, अंकित, कुलदीप, गोपाल, जदुपुर से राहुल प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसानो ंने पूर्व सांसद का अभिनंदन किया।