गाजियाबाद (युग करवट)। होली आदि पर्व के चलते खाद्य विभाग द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम ने कई क्षेत्रों में छापेमारी कर लाखों रुपए कीमत का मिलावटी खोया व पनीर नष्टï कराया व जांच के लिए सैंपल भी लिए।विभाग की टीम ने बहरामपुर, विजयनगर में गांव नहारा राजस्थान व अलीगढ़ से पिकअप वाहन के जरिए लाए गए पनीर को नष्टï कराया। पनीर को गंदे ड्रमों में भर कर लाया जा रहा था। करीब ढाई लाख रुपए कीमत का पनीर नष्टï किया गया। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन में गांव रसूलरपुर में मेरठ से पनीर लगाया जाए, टीम को जांच में पनीर मिलावटी लगा। इसके कारण पनीर को जब्त कर उसे नष्टï किया व दो नमूने भी लिए गए। नष्टï कराए गए पनीर की कीमत एक लाख 17 हजार रुपए थी। लोनी के ट्रोनिका सिटी में भी एक पिकअप वाहन में लाए जा रहे खोया की जांच की। जिसमें दुर्गंगध आ रही थी। इस खोया को भी नष्टï किया गया। करीब दो सौ किलोग्राम खोया नष्टï कराया गया। सहायक आयुक्त खाद्य-2 आशुतोष राय ने बताया कि अब तक 29 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।