गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय किसान यूनियन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्टे्रट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। संगठन ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की जा रही है जिससे आमजन ही नहीं किसान भी बेहद परेशान हैं।
यह बढोत्तरी वापस ली जाए। इतना ही नहीं बिजली स्मार्ट मीटर प्रीपेड योजना को भी स्थाई रूप से रद्द किया जाए, किसानों के कर्ज माफ करने के साथ ही भूमि अधिग्रहण 2013 को लागू किया जाए। औद्योगिक क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी 26000 प्रतिमाह की जाए, बर्बाद फसलों का किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में रोशन लाल, मोहित वर्मा, चंदा, उषा देवी, प्रवीन, कालू यादव, योगेन्द्र आदि मौजूद रहे।