गाजियाबाद (युग करवट)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाजियाबाद का नाम रोशन करने में यहां के कई महारथियों की अहम भूमिका रही है। दो दशक पहले गाजियाबाद का नाम अपराध नगरी के नाम से जाना जाता था। आहिस्ता-आहिस्ता अपराध नगरी का दाग गाजियाबाद से हटा। दस साल से तो अपराधों के मामले में काफी कमी आयी है।
गाजियाबाद का नाम अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे मामलों में जाना जाने लगा है। अगर हम स्वास्थ्य की बात करें तो अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में यशोदा अस्पताल कौशांबी की अहम भूमिका रही है। यशोदा मेडिसिटी बनने के बाद अब विदेशी मरीजों की संख्या यशोदा मेडिसिटी में बढ़ गई है। वहीं अंतर्राष्टï्रीय मंच पर गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा और उनकी पत्नी डॉ. उपासना अरोड़ा करती हैं। यूएस के कार्यक्रम में इन लोगों की मौजूदगी अपने आप में काफी अहमियत रखती है। इतना ही नहीं अरोड़ा दंपत्ति के बेटे भी अमेरिकी राष्टï्रपति के चुनाव डोनाल्ड ट्रंप की टीम में रहे जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धी है।
गाजियाबाद का अंतर्राष्टï्रीय मंच पर राजनीतिक क्षेत्र की बात करें तो पूर्व सांसद केसी त्यागी एक ऐसे राजनेता हैं जो अंतर्राष्टï्रीय मंचों पर दिखाई देते हैं। गाजियाबाद से कई सांसद रहे और वो पूर्व हो गये लेकिन सब गुजरे जमाने की बात हो गई। लेकिन केसी त्यागी एक ऐसे राजनेता और पूर्व सांसद हैं जो पांच दशक बाद भी आज भी सक्रिय राजनीति में हैं और दुनिया के कई देशों में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रमों में वो भाग लेते हैं। जाहिर है अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर केसी त्यागी मौजूदगी भी गाजियाबाद रोशन करती है।
खेल की दुनिया की बात करें तो गाजियाबाद के रहने वाले पूर्व अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना का नाम भी गाजियाबाद का नाम रोशन करने में अहम रहा है। अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैंचों में उन्होंने भागेदारी दी है। इससे गाजियाबाद का नाम रोशन होता है। आज भी सुरेश रैना विदेशों में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैच में शामिल होने के लिए जाते हैं। एंकरिंग भी करते हैं जाहिर है कि अंतर्राष्टï्रीय मंच पर गाजियाबाद को पहचान दिलाने में सुरेश रैना की भी अहम भूमिका है। गाजियाबाद में कई ऐसे नाम है उद्योग जगत में जो विदेशों में रहकर अपना बड़ा कारोबार करते हैं और गाजियाबाद का नाम रोशन करते हैं। बहरहाल, आज गाजियाबाद की छवि बदल रही है। इसका अहम रोल ये लोग रहे हैं साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में भी जो बदलाव हुए हैं वो भी गाजियाबाद की छवि को बदलने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।