शहर इमाम ने की अपील
गाजियाबाद (युग करवट)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। यह कहना है शहर इमाम जमीर अहमद कासमी का। बकरीद के पर्व पर शहर इमाम ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि बकरीद पर शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाए। जो दिशानिर्देश दिए गए हैं, उसके अनुसार ही पर्व को मनाया जाएगा। शहर इमाम ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दी जाए, उन्होंने ये भी कहा कि ना हीं खुले में या सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी की जाए। शहर इमाम ने ये भी कहा कि कुर्बानी देते हुए वीडियो नहीं बनाई जाएं। शहर इमाम ने कहा कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों को खुले स्थान पर ना डाला जाए, बल्कि एक डिब्बे में बंद कर सही से निस्तारण कराया जाए। नालियों में गंदगी न बहाई जाएं। शहर इमाम ने कहा कि नमाज मस्जिदों व ईदगाहों में ही पढ़ी जाएं, शासन के निर्देश हैं सडक़ों पर नमाज न पढ़ी जाएं ऐसे में शिफ्ट में लोग नमाज अता करें और निर्देशों का पालन करें, जिससे अन्य लोगों को कोई परेशानी न हो।