गाजियाबाद (युग करवट)। आज सोशल मीडिया पर एक खबर प्रमुखता के साथ चल रही है कि लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव अपने बेटे इराज का जन्मदिन गाजियाबाद में मनाएंगे और इस अवसर पर राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई बड़े नेता भाग लेंगे। इस संबंध में पूर्व विधायक एवं लालू यादव के समधि जितेंद्र यादव ने बताया कि कोई भी बड़ा नेता नहीं आ रहा है केवल तेजस्वी यादव परिवार के साथ अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर में पुत्रवधू ने केवल पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया है। इस में कोई भी बड़ा विपक्षी नेता नहीं आ रहे हैं। केवल पारिवारिक कार्यक्रम है और तेजस्वी यादव इससे पहले भी आते रहे हैं।