गाजियाबाद (युग करवट)। आम आदमी पार्टी के एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट फॉर अल्टरनेटिव पॉलीटिक्स विंग द्वारा नीट परीक्षार्थी को निशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग को एडीएम प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान में नीट परीक्षा पेपर लीक होने की घटना से परीक्षा देने वाले छात्र मानसिक तनाव और असुरक्षा के माहौल में हैं। अब पुन:परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। लेकिन इसको लेकर भी छात्र और अभिभावकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। ऐसें नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा केन्द्रों तक आने के लिए, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। ताकि अभिभावकों पर अनावश्यक बोझ कम हो सके।