गाजियाबाद (युग करवट)। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करन नैय्यर ने मीडिया के साथ की गई पहली मुलाकात के दौरान ही एक व्यवहार कुशल एवं निपुण आईपीएस अधिकारी होने का परिचय दे दिया। श्री नैय्यर ने कहा कि इससे पहले जब वो गोरखपुर के एसएसपी थे तो वहां भी मीडिया के साथ अच्छा सामंजस्य रहा। डीजीईजी के पद पर प्रमोशन मिलते ही शासन ने उन्हें पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाकर भेज दिया। यहां आने पर उन्हें लॉ एण्ड ऑर्डर एवं ट्रैफिक के एडिशनल सीपी की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद से उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की कानून व यातातयात व्यवस्था को मजबूत करने की कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार व जनपदवासी जल्द ही कानून व यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखेंगे।
श्री नैय्यर ने कहा कि वह अपराध पर शिंकजा कसने व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का प्रयास करेंगे। कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये अपने कार्यालय में कंट्रोलरूम की स्थापना की है कि जो तीनों जोन की कानून व्यवस्था की अपडेट हर पल रखेगा। उनके कार्यालय द्वारा ९६४३२००२२५ हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिस पर अपराध एवं कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी कोई भी किसी भी समय दे सकता है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शस्त्रों व नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। उनके पास से वैपनसï् व मादक पदार्थो की भारी खेप भी बरामद कर चुकी है। पुलिस नशे के सौदागरों के पास से सवा दो करोड़ से अधिक की रिकवरी भी कर चुकी है। इस अभियान को से सफल बनाने के लिये हर जोन में एक एक एसीपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। श्री नैय्यर ने बताया कि ऐसे एक दर्जन से अधिक हॉट स्पॉट को चिंहित किया गया है कि जहां पर जाम अथवा हादसों की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को समाप्त करने के लिये भी सटीक कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके अलावा तेरह ट्रैफिक प्वॉइंटसï् को अतिक्रमणमुक्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।