गाजियाबाद (युग करवट)। कौशांबी में स्थित गोवद्र्घन अपार्टमेंट के चौदहवें माले पर स्थित फ्लैट संख्या १४०४ में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। इस संदर्भ में सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि फ्लैट में लगी आग पर काबू एक घंटे के अंदर पर लिया गया। यह फ्लैट अंकिता जायसवाल का बताया गया है। आग की वजह से घर में रखा सामान जल गया। श्री पाल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की तत्परता की वजह से जहां आग को अन्य फ्लैट तक नहीं पहुंचने दिया गया वहीं कोई जनहानि भी नहीं होने दी गई।