गाजियाबाद (युग करवट)। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में धार्मिक आयोजन होगा। कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा तथा मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा द्वारा विधि-विधान से हनुमान जी चोला अर्पित किया जाएगा। यह आयोजन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष बिजेंद्र गिरी, समस्त कार्यकारिणी व सोसायटी के निवासियों की उपस्थिति में होगा। पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने भी निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।