गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। शहर में अलग अलग फ्लाईओवर पर अलग अलग थीम के साथ फ्लाईओवर को सुंदर बनाया जा रहा है। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर महादेव की प्रतिमा के साथ चार धाम की यात्रा से सुंदर बनाया है। वही डायमण्ड फ्लाईओवर पर कृष्ण भगवान की लीला से सजाया है। अब बस अडडे फ्लाईओवर पर क्रिकेट टीम स्टार की प्रतिमा से सजाया जा रहा है। भारत द्वारा जीते वल्र्ड कप के जश्न को भी दर्शया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी फ्लाईओवर को सुंदर बनाने का अभियान चलाया गया है। सभी फ्लाईओवर पर होली तक अलग अलग थीम से पेंटिग कराई जा रही है। निगम के पांचो जोन के अधिकारी को निर्दश भी दिए कोई भी व्यक्ति पेंटीग को गंदा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।