गाजियाबाद (युग करवट)। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर ने जनसुनवाई करते हुए अधिनस्थ अधिकारियों को यह बात साफ-साफ बोल दी कि महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराध एवं उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित आधार व पारदर्शिता के साथ हो। इस अवसर पर श्री ेनैय्यर ने जनसुनाई में आने वाली अधिंकाश महिलाओं व अन्य पीडि़तें की समस्याओं का समाधान तत्काल करा दिया।