गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर व मधबुबन बापूधाम में मूंछों के लड़ाई को ेकर तीन स्थानों पर झगड़े की तीन घटनाएं हुई। इन घटनाओं के दौरान जहां लाठी डंडे व लात घूंसे चलेे वहीं आधा दर्जन लोग घायल भी हो गये। गोविंदपुरम स्थित हाईराइज सोसाइटी में जहां पार्किंग को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ वहीं एनडीआरएफ रोड पर भी कार हटाने की वजह से हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके अलावा ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर तीन टेंपू चालकों के बीच लात घूंसे चले। पुलिस के मुताबिक झगड़े के इन मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पांच को हिरासत में ले लिया।