नई दिल्ली (युग करवट)। गर्मियों में भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पूरे देश में स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए एलान किया है। इस फैसले का मकसद पूरे देश में यात्रा को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाना है। 15 जुलाई के बीच कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो मिलकर 18,262 फेरे लगाएंगी। मंजूर की गई कुल स्पेशल ट्रेनों में से, 660 ट्रेनों के बारे में पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, जो 11,294 फेरे लगाएंगी। रेलवे नेटवर्क की यह तैयारी सभी प्रमुख जोन तक फैली है।